ePaper

भाजपा पूर्वी और पश्चिमी मंडल ने तिरंगा यात्रा निकाली

Updated at : 12 Aug 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा पूर्वी और पश्चिमी मंडल ने तिरंगा यात्रा निकाली

हमारी एकता व अखंडता बना रहे : रोशन लाल

विज्ञापन

बड़कागांव. भाजपा पूर्वी और पश्चिमी मंडल ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली. नेतृत्व अनुमंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो और अनिल मिश्रा ने किया. मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि आजादी की 79वीं वर्षगांठ पूरे देश में मनायी जा रही है. हमें अखंडता और विकास की गति बनाये रखनी है. आदित्य साहू सोनी ने कहा कि तिरंगा यात्रा से एकता और अखंडता मजबूत होती है. तिरंगा यात्रा में उमेश दांगी, अनिल मिश्रा, उपेंद्र प्रसाद, पंसस रंजीत मेहता, टुकेश्वर प्रसाद, नरसिंह प्रसाद, किशोर राणा, त्रिवेणी महतो, रामचंद्र महतो, भीखन महतो, कैलाश कुमार राणा, श्रीकांत निराला, रामपति राम, अनीता देवी, सेवंती देवी, शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता, उदय मेहता, सत्यजीत अलंकार, अवध किशोर मेहता, बासुदेव यादव, राजीव रंजन, सरोज सोनी, राजकुमार राणा, राज किशोर साहू, फूलचंद गिरी, अर्जुन पांडेय, हरिशंकर प्रसाद, नंदकिशोर मेहता सहित कार्यकर्ता शामिल थे.

टाटीझरिया में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

टाटीझरिया. भाजपा टाटीझरिया मंडल कार्यसमिति की ओर से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी. नेतृत्व मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह ने किया. तिरंगा यात्रा में मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो भी शामिल थे. भाजपा कार्यालय से तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर शहीद अमर रहें…के नारे लगाये. यात्रा टाटीझरिया चौक होते हुए पुनः भाजपा कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई. कार्यकर्ताओं ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर हमला निंदनीय है. पाकिस्तान आतंकवादियों का पनाहगार है, लेकिन हमारे सैनिकों ने उन्हें मार गिराकर कई ठिकाने ध्वस्त किये. यात्रा का उद्देश्य देश में शांति और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था. कार्यक्रम में एमके पाठक, राजेश यादव, परमेश्वर यादव, निखिल सिंह, सुशांत सिंह, जीवलाल साव, महेश अग्रवाल, संजीत यादव, सहदेव यादव, जीतन यादव, ज्योतिष पंडा, रजनीकांत चौधरी, संदीप गंझू, प्रभु यादव, होपन सिंह, सुनील साव, लालचंद प्रसाद, बबलू सिन्हा आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola