बरकट्ठा के सभी सरकारी स्कूलों में नई SMC का होगा गठन, 6 अगस्त तक रिपोर्ट होगी जमा

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन 31 बरकट्ठा 1 में - बीआरसी कार्यालय बरकट्ठा. | Prabhat Khabar Network

फोटो कैप्शन 31 बरकट्ठा 1 में - बीआरसी कार्यालय बरकट्ठा. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा के सभी सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के पुनर्गठन को लेकर प्रशासनिक निर्देश जारी, 3 से 5 अगस्त तक होगा नई समितियों का गठन।

विज्ञापन

बरकट्ठा: प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के पुनर्गठन को लेकर प्रशासनिक निर्देश जारी कर दिए गये हैं. राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (रांची) और हजारीबाग जिला शिक्षा अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के आलोक में क्षेत्र के सभी विद्यालयों की पुरानी प्रबंधन समितियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है.

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार ने सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आधिकारिक पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. जारी आदेश के तहत बरकट्ठा प्रखंड के सभी विद्यालयों में एसएमसी गाइडलाइन 2026 के प्रावधानों के अनुसार आगामी 3 अगस्त से 5 अगस्त 2026 तक नई विद्यालय प्रबंधन समितियों का गठन किया जाना अनिवार्य किया गया है.

प्रशासन ने प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और जन-भागीदारी वाला बनाने पर जोर दिया है. इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों को अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में समिति गठन से संबंधित व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है.

साथ ही, समिति गठन के निर्धारित दिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने को कहा गया है ताकि स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय बन सके. नई समितियों के गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, सभी विद्यालयों को 6 अगस्त 2026 को निर्धारित विहित प्रपत्र (प्रारूप) में इसकी विस्तृत रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया है.


विज्ञापन
Reyej

लेखक के बारे में

By Reyej

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola