बेडमक्की में हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत
जंगली हाथी.
झारखंड के चलकुशा प्रखंड के बेडमक्की में हाथी के हमले से 71 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को दी एक लाख की सहायता राशि।
चलकुशा. प्रखंड के बेडमक्की में हाथी के हमले में शंकर पंडित पिता दुलार पंडित उम्र 71 वर्ष लगभग को हाथी ने हमला करके कुचल कर मार डाला. परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शंकर पंडित सुबह 5 बजे के लगभग शौच के लिए घर से निकले थे कि घर से कुछ ही दुरी पर एक विशालकाय हाथी ने अचानक हमला कर दिया. जिससे शंकर पंडित की मौके पर ही मौत हो गई. सुचना मिलते ही जिप सदस्य सविता सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि सीताराम पंडित, पुर्व मुखिया प्रतिनिधि दिनेश पांडेय, समाजसेवी रामजी चौधरी, किशोर मोदी, अवधेश चौधरी, सुरेंद्र पंडित आदि मौके पर पहुंचकर मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया और वन विभाग व पुलिस प्रशासन को सूचना दी. मौके पर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार पांडेय, एएसआई मलिक मुर्मू, वन विभाग की ओर से वनपाल राकेश कुमार, आनंद कुमार, राजेंद्र कुमार, सिकंदर कुमार, अमन कुमार मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को तत्काल एक लाख रुपए दिए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा, चलकुशा प्रखंड से हाथियों को तुरंत अन्य जगह भेजा जाए अन्यथा वन विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए