बेडमक्की में गजराज का आतंक, हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक शंकर पंडित के शव के पास जनप्रतिनिधि व प्रशासन के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के चलकुशा प्रखंड के बेडमक्की में जंगली हाथी के हमले से 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि प्रदान की।

विज्ञापन

चलकुशा: प्रखंड के बेडमक्की में हाथी के हमले में शंकर पंडित पिता दुलार पंडित उम्र 71 वर्ष लगभग को हाथी ने हमला करके कुचल कर मार डाला. परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शंकर पंडित सुबह 5 बजे के लगभग शौच के लिए घर से निकले थे कि घर से कुछ ही दूरी पर एक हाथी ने अचानक हमला कर दिया.

विज्ञापन

जिससे शंकर पंडित की मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलते ही जिप सदस्य सविता सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि सीताराम पंडित, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि दिनेश पांडेय, समाजसेवी रामजी चौधरी, किशोर मोदी, अवधेश चौधरी, सुरेंद्र पंडित आदि मौके पर पहुंचकर मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया और वन विभाग व पुलिस प्रशासन को सूचना दी.

मौके पर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार पांडेय, एएसआई मलिक मुर्मू, वन विभाग की ओर से वनपाल राकेश कुमार, आनंद कुमार, राजेंद्र कुमार, सिकंदर कुमार, अमन कुमार मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को तत्काल एक लाख रुपए दिये और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा, चलकुशा प्रखंड से हाथियों को तुरंत अन्य जगह भेजा जाए अन्यथा वन विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola