अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, कार्रवाई में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन 30 बरकट्ठा 3 में - पकड़ा गया अवैध बालू लदा दोनों ट्रैक्टर. | Prabhat Khabar Network

जब्त अवैध बालू लदे ट्रैक्टर | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा पुलिस ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. पुलिस ने खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

बरकट्ठा (हजारीबाग): अवैध बालू कारोबार और परिवहन के खिलाफ बरकट्ठा थाना पुलिस ने बुधवार की रात छापेमारी कर दो ट्रैक्टर जब्त किए. थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत को सूचना मिली थी कि एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का उठाव और परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दो ट्रैक्टरों को अवैध बालू ढोते हुए पकड़ा है. जिसे जब्त करके थाना लाया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध बालू कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. दोनों ट्रैक्टरों के खिलाफ खनन अधिनियम सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
Reyej

लेखक के बारे में

By Reyej

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola