ओबीसी कांग्रेस का बरही विधानसभा स्तरीय महापंचायत आज
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
ओबीसी कांग्रेस का बरही विधानसभा स्तरीय ओबीसी महापंचायत छह अगस्त की सुबह 11 बजे बरही नगर भवन में आयोजित की जायेगी.
विज्ञापन
बरही.
ओबीसी कांग्रेस का बरही विधानसभा स्तरीय ओबीसी महापंचायत छह अगस्त की सुबह 11 बजे बरही नगर भवन में आयोजित की जायेगी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता, विशिष्ट अतिथि बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव, बड़का गांव विधायक अम्बा प्रसाद, ओबिसी कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू, मांडू के पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, पूर्व मंत्री व पिछड़ा आयोग के सदस्य केशव महतो कमलेश होंगे. सम्मेलन ओबीसी वर्ग को जागृत करने और संगठित कर कांग्रेस के साथ जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है. बरही में प्रेस सम्मेलन आयोजित कर ओबीसी कांग्रेस के झारखंड प्रदेश समन्यवक सुरजीत नागवाला व जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने दी. मौके पर बरही प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष इक़बाल रज़ा, उदय केसरी, छट्ठू यादव, सुनील साहू, मुखिया मनोज कुमार मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










