उपायुक्त के नाम फर्जी वाट्सऐप प्रोफाइल बनाकर ठगी का प्रयास

जिला प्रशासन ने अधिकारियों एवं आम नागरिकों को किया अलर्ट
हजारीबाग. उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के नाम से फर्जी वाट्सऐप प्रोफाइल बनाकर अधिकारियों एवं आम नागरिकों से अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही है. इस फर्जी वाट्सऐप प्रोफाइल से संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 84564952162, 84823486196 जारी किया गया, जो फर्जी है. जिला प्रशासन का इस नंबर से कोई भी संबंध नहीं है. इन नंबरों से किसी भी व्यक्ति के पास कॉल या वाट्सऐप कर पैसे की मांग की जाती है, तो भुगतान नहीं करें. इसकी जानकारी तत्काल स्थानीय थाना, साइबर सेल तथा जिला प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके.
ससुराल में विवाद, कुआं में डूबकर खुदकुशी
हजारीबाग. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चुटियारो गांव में एक व्यक्ति ने कुआं में डूबकर खुदकुशी कर ली. मृतक संजय भुइयां कोर्रा थाना क्षेत्र के नगवां गांव का रहनेवाला था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है. मुफ्फसिल थाना प्रभारी रोशन कुमार वर्णवाल ने कहा कि ग्रामीणों ने बताया कि संजय भुइयां अपने ससुराल चुटियारो गांव गया था. वहां ससुराल वालों के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ. इसके बाद उसने कुआं में डूबकर खुदकुशी कर ली. थाना प्रभारी के अनुसार फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. मृतक के परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल थाना को आवेदन नहीं मिला है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




