किक बॉक्सिंग में अन्नदा कॉलेज को ब्रांज मेडल

Updated:
विज्ञापन
किक बॉक्सिंग में अन्नदा कॉलेज को ब्रांज मेडल

छात्र मोहित कुमार का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन

हजारीबाग. दिल्ली में आयोजित पांचवें इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप 2026 में अन्नदा कॉलेज हजारीबाग के छात्र मोहित कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए ब्रांज मेडल अपने नाम किया. मोहित पूर्व एनसीसी कैडेट है. उसकी इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी ने कहा कि यह सफलता महाविद्यालय के विद्यार्थियों के खेलों के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाती है. आइक्यूएसी समन्वयक डॉ बरनागो बनर्जी ने इसे सह शैक्षणिक गतिविधियों का सकारात्मक परिणाम बताया. प्रो इंचार्ज डॉ अजीत श्रीवास्तव समेत महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ पंकज एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कृष्णा यादव ने मोहित कुमार की उपलब्धि उप उसे बधाई दी है.

डीएवी पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह

हजारीबाग. डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग में मंगलवार को कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया. शुरुआत सामूहिक हवन से हुई. इसके बाद प्राचार्य डॉ रजनीश कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी, परिश्रम और जीवन मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. सुपरवाइजरी हेड कविता पांडेय ने छात्रों को आत्मविश्वास और नैतिक दृढ़ता के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने का संदेश दिया. डीएवी जूनियर विंग की वंदना श्रीवास्तव एवं प्रीति पाठक भी उपस्थित थीं. इस दौरान 11वीं के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. समारोह का संचालन नयन, श्रेयसी, शुभ और सैजसी ने किया. 12वीं के विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा व योगदान के लिए खिताब भेंट किया. कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola