पशु भी इसी समाज का हिस्सा : वर्तिका शर्मा
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 04 Jan 2026 10:36 PM
लावारिस पशुओं को जबरन शेल्टर में भेजने के खिलाफ जनसभा
हजारीबाग. लावारिस पशुओं को जबरन शेल्टर में भेजने के खिलाफ राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण जनसभा रविवार को झील परिसर स्थित स्वर्ण जयंती पार्क के मुख्यद्वार पर संपन्न हुआ. इसका आयोजन देश के 49 से अधिक शहरों में किया गया. झारखंड में फिलवक्त इसकी पहल केवल हजारीबाग में की गयी. कार्यक्रम में बेजुबान पशुओं, स्ट्रीट डाॅग्स, गाय आदि को जबरन शेल्टर में भेजने के खिलाफ उनके जीवन और अधिकारों की रक्षा, अस्तित्व, करुणा एवं मानवीय दृष्टिकोण को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम का उद्देश्य-समुदाय के पशु इसी समाज का हिस्सा हैं, जबरन शेल्टर समाधान नहीं है…को बहुप्रसारित किया गया. कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा. नेतृत्व ऑफिशियल को-ऑर्डिनेटर वर्तिका शर्मा ने किया. सुश्री शर्मा ने बताया कि इससे पहले यह कार्यक्रम 27 शहरों में एक साथ संपन्न हुआ, जो पूर्णत: शांतिपूर्ण रहा. कार्यक्रम में 50 से भी अधिक सदस्य उपस्थित थे.
नावाटांड़ के डाकपाल को दी गयी विदाई
विष्णुगढ़. प्रखंड के नावाटांड़ शाखा डाकघर में समारोह आयोजित कर डाकपाल प्रभाकर करमाली को विदाई दी गयी. नये डाकपाल ऋषभ यादव का स्वागत किया गया. उन्होंने जेएसएससी सीजीएल में सफलता प्राप्त की थी. कार्यक्रम में बनासो मुखिया चंद्रशेखर पटेल, समाजसेवी सुरेश राम, कृष्ण हेंब्रम, विशाल चौहान, जानकी महतो, रामेश्वर राम, तुलसी करमाली, भुनेश्वर राम, मनोज राम, शिक्षिका रेखा कुमारी, गोरी देवी, सुंदरी देवी, जिरवा देवी, देवंती देवी, सुगिया देवी, रेशमी देवी, संगीता कुमारी, कौशल्या देवी सहित अन्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










