प्रशिक्षु आइएएस आनंद शर्मा ने संभाला बीडीओ का प्रभार
Published by : VIKASH NATH Updated At : 02 Jan 2026 8:51 PM
प्रशिक्षु आइएएस आनंद शर्मा ने दारु बीडीओ का पदभार ग्रहण किया. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव आनंद ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक स्वागत किया
दारू. प्रशिक्षु आइएएस आनंद शर्मा ने दारु बीडीओ का पदभार ग्रहण किया. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव आनंद ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक स्वागत किया. प्रशिक्षु आइएएस आनंद शर्मा ने अपनी प्राथमिक कार्ययोजना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दारू प्रखंड में बीडीओ के रूप में कार्य करना उनके प्रशासनिक प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य झारखंड सरकार की सभी महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों एवं सुदूर इलाकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है. मनरेगा, दीदी बाड़ी योजना या अन्य कल्याणकारी कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने ई-गवर्नेंस के माध्यम से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी जोर दिया. मीडिया सरकार का एक अभिन्न अंग है. लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका बेहद अहम है. मीडिया के माध्यम से ही आम जनता तक सही और समय पर जानकारी पहुंचती है. थाना प्रभारी ने रोड जाम को हटाया, सड़क किनारे वाहन नहीं खड़ा करे बड़कागांव. बड़कागांव- हजारीबाग रोड, टंडवा रोड-बादम रोड एवं मुख्य चौक में लगे ट्रैफिक जाम को बड़कागांव थाना प्रभारी ने हटाया. पुलिस को देख सभी लोग अपने-अपने मोटरसाइकिल को सड़क किनारे से हटा लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि बड़कागांव-हजारीबाग रोड, टंडवा रोड, बादम रोड, दैनिक बाजार एवं मुख्य चौक में प्रत्येक दिन घंटों सड़क जाम होने के कारण लोग परेशान थे. थाना प्रभारी कहा कि हाट बाजार आनेवाले ग्रामीण युवक, गाड़ी चालक सड़कों के किनारे कोई मोटरसाइकिल चार पहिया वाहन नहीं लगायें. दुकानदारों से भी कहा कि अपने दुकान के सामने मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहन नहीं खड़ा करे. इन्हीं वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










