अहीर रेजिमेंट का फिर से गठन हो : विधायक

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
अहीर रेजिमेंट का फिर से गठन हो : विधायक

अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर गुरुवार को बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने बैठक की.

विज्ञापन

बरही. अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर गुरुवार को बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने बैठक की. मौके पर विधायक ने कहा कि अहीर रेजिमेंट ने 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला की लड़ाई में वीरता का परिचय दिया था. चीन को युद्धविराम के लिए बाध्य किया था. उस लड़ाई में 114 अहीर सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए. विधायक ने अहीर रेजिमेंट का फिर से गठन करने की मांग की. बैठक में निर्णय लिया गया कि अहीर रेजिमेंट के निर्माण की मांग को लेकर निकाली गयी यात्रा का स्वागत 18 मई की शाम चार बजे इटखोरी मोड़ पर किया जायेगा. वहीं शाम सात बजे यादव धर्मशाला बरही में विशाल सभा होगी. इस अवसर पर अनिता यादव, मनीष यादव, किशुन यादव, रमेश ठाकुर, मनोहर यादव, बासुदेव यादव, सुधीर यादव, बिनोद यादव, अशोक यादव, रोहित यादव, मुन्ना यादव, सुरेश यादव, रामप्रवेश यादव, सचिन यादव, सोनू यादव, राजदेव यादव, विकास यादव, रामसेवक यादव, कपिलदेव यादव, प्रदीप यादव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola