ePaper

दहेज हत्या के आरोप में फरार पति गिरफ्तार

Updated at : 09 Jul 2025 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज हत्या के आरोप में फरार पति गिरफ्तार

टाटीझरिया में दर्ज है दहेज हत्या का मामला

विज्ञापन

टाटीझरिया. पुलिस ने भराजो के 21 वर्षीय मुकेश कुमार (पिता सिकंदर महतो) को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि मुकेश कुमार को टाटीझरिया थाना कांड संख्या 23/25 में गिरफ्तार किया गया है. ज्ञात हो कि भराजो गांव में 18 जून 2025 को 22 वर्षीय संजू कुमारी (पति मुकेश कुमार) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी. मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर टाटीझरिया थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था. तब से सभी आरोपी फरार चल रहे थे. गिरफ्तार मुकेश कुमार मृतका संजू कुमारी का पति है.

मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल

बरकट्ठा. चलकुशा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चौबे में बुधवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में करिमा खातून (48 वर्ष, पति अब्दुल कादिर), उसके पुत्र अब्दुल हसन (24 वर्ष) तथा अब्दुल रक़ीब (18 वर्ष) शामिल हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने अब्दुल हसन एवं अब्दुल रकीब को सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola