ePaper

मवेशी चराने गयी महिला की वज्रपात में मौत

Updated at : 30 Sep 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
मवेशी चराने गयी महिला की वज्रपात में मौत

धनवारडांड टोला की जमीला खातून (40 वर्ष) की मौत सोमवार को वज्रपात की घटना में हो गई

विज्ञापन

बरही. धनवारडांड टोला की जमीला खातून (40 वर्ष) की मौत सोमवार को वज्रपात की घटना में हो गई. घटना दिन की करीब ढाई बजे की है. घटना के समय वह गांव के समीप बबनडीह के पास अपनी मवेशी चराने गयी थी. मौसम खराब होने लगा. बादल गरजने व बिजली चमकने लगी तो मवेशियों को लेकर घर लौट रही थी. इस बीच रास्ते में वज्रापात की घटना हो गई. इससे उसका शरीर झुलस गया. उसने जो साड़ी पहनी थी. वह जल गई. बबनडीह की महिलाओ ने घटना की खबर परिजनों को की. परिजन उसे उठा कर बरही अनुण्डलीय अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मृतका के ममेरे भाई अफजल अंसारी ने बताया वह ग़रीब है. उसके पति ने उसे छोड़ दिया था. वह अपनी मां रजबी खातून के साथ मायके में रह रही थी. उसके दो संतान है. बेटा शमशाद बीस वर्ष का है. बरही अंचलाधिकारी से राहत अनुदान दिये जाने की मांग की है. रागडीह गांव में मारपीट, दो महिलाएं घायल बरकट्ठा. चलकुशा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम रागडीह में मारपीट की घटना में दो महिलाएं घायल हो गयी. इसमें आसमा खातून (48 वर्ष) तथा शाहजहां खातून (25 वर्ष) का नाम शामिल है. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. चिकित्सक ने शाहजहां खातून को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. .,.पुलिस वाला बताकर बुजुर्ग से सोने की अंगूठी की ठगी हजारीबाग. सदर थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट ऑफिस के समीप एक व्यक्ति पुलिस वाला बताकर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से रिटायर 80 वर्षीय बुजुर्ग से सोने की अंगूठी ठगी कर ली. इस संबंध में भुक्तभोगी 80 वर्षीय मिशन स्कूल रोड निवासी विद्यानंद कर्ण ने आवेदन देकर सदर थाना में प्राथमिकी करने के लिए आवेदन दिया है.इसके अनुसार मंगलवार को सुबह भुक्त भोगी फॉरेस्ट ऑफिस के तरफ से टहल कर आ रहे थे. इसी बीच पीछे से एक व्यक्ति आया और अपने आप को पुलिस वाला बताया. इसके बाद उसने बुजुर्ग को कहा कि आप सोने की अंगूठी को ना पहने और उसे उतार कर एक कागज में लपेटकर वापस बुजुर्ग को इसे बैग में रखने को कहा. वह बुजुर्ग व्यक्ति उसे कागज में मुड़े हुए अंगूठी को बैग में रख लिए. वह बुजुर्ग व्यक्ति जब घर पहुंचा तो देखा कि कागज के अंदर अंगूठी के बजाय चार छोटे-छोटे पत्थर के टुकड़े हैं. इससे उनका होश ठिकाने में नहीं रहा और उन्होंने तुरंत अपने रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी और उनके साथ सदर थाना जाकर शिकायत दर्ज करायी. बता दें कि यह पहली घटना नहीं है. इससे पूर्व भी कुछ दिन पहले पंच मंदिर के सामने अपने आप को पुलिस वाला बढ़कर एक व्यापारी से एक लाख नगद और 50 हजार रुपये का जेवर ठगी करने का मामला सामने आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola