बाजार से लौटते समय दुर्घटना में महिला की मौत, पति घायल

Updated at : 30 Sep 2024 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
बाजार से लौटते समय दुर्घटना में महिला की मौत, पति घायल

बरकट्ठा अस्पताल के समीप जीटी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गयी. जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरकट्ठा बरकट्ठा अस्पताल के समीप जीटी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गयी. जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सोमवार की देर शाम 6:30 बजे के करीब हुई. बरकट्ठा साप्ताहिक हाट से बाजार कर बाइक (जेएच02बीआर-0880) से घर जा रहे दंपती को बरही की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया. हादसे में ग्राम ज्वार पहाड़पुर गोरहर निवासी लीला देवी 30 वर्ष पति सूरज बास्के की मौके पर ही कुचल कर मौत हो गयी. जबकि उसका पति सूरज बास्के 35 वर्ष पिता मंगरा मांझी गंभीर रूप से घायल हो गये. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. घटना के बाद चालक गाड़ी को लेकर भागने में सफल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर रखा है. सूचना मिलने पर बरकट्ठा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर किया. समाचार भेजे जाने तक सड़क जाम थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola