अनुसूचित जनजाति छात्रावास में बनेगा 100 बेड का नया भवन

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 25 May 2026 9:59 PM

विज्ञापन

डीसी ने छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण, सुविधाएं बढ़ाने का दिया निर्देश

विज्ञापन

हजारीबाग. डीसी हेमंत सती ने सोमवार को कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास एवं अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास तकिया मजार, नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. विद्यार्थियों से उनकी समस्याएं सुनीं. विद्यार्थियों ने आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की. उपायुक्त ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति देने और कार्यों को शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया. अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में पुस्तकालय निर्माण, शौचालय व सेप्टिक टैंक निर्माण, 100 लीटर क्षमता का आरओ प्लांट, साइकिल स्टैंड, हाइमास्ट व स्ट्रीट लाइट, बिजली वायरिंग तथा सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया गया. वहीं अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास में 100 बेड वाले नये भवन का निर्माण, बोरिंग कार्य और सोलर सिस्टम की मरम्मत करायी जायेगी. डीसी ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने व अनुशासन बनाये रखने की सलाह दी. निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी मां देव प्रिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

विभिन्न ट्रेडों में मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

हजारीबाग. जिला प्रशासन की पहल पर युवाओं के कौशल विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए इंडियन बैंक आरसेटी, हजारीबाग द्वारा विभिन्न ट्रेडों में निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर जून से अक्तूबर तक चरणबद्ध प्रशिक्षण संचालित होंगे. प्रशिक्षण में प्लंबिंग एवं सेनेटरी कार्य, घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी, हल्के मोटर वाहन चालक, सौर ऊर्जा उपकरण तकनीशियन (सर्विस एवं रिपेयरिंग) तथा फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी जैसे ट्रेड शामिल हैं. सभी प्रशिक्षण निःशुल्क होंगे. प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवास एवं भोजन की भी व्यवस्था की जायेगी. प्रशिक्षण का समय सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित है. प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित है. आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षणिक प्रमाणपत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे. प्रशिक्षण केंद्र संत कोलंबस कॉलेज के समीप साकेतपुरी स्थित इंडियन बैंक आरसेटी में संचालित होगा. प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर उपायुक्त ने जानकारी ली.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola