किसान और महिला विरोधी है भाजपा : कांग्रेस
Updated at : 09 Jul 2024 5:49 PM (IST)
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेस दलित मोर्चा की बैठक हुई. अध्यक्षता दलित मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप राम ने की.
विज्ञापन
इचाक.
कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेस दलित मोर्चा की बैठक हुई. अध्यक्षता दलित मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप राम ने की. संचालन अजय कुमार यादव ने किया. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गयी. किसान कांग्रेस के प्रदेश संयोजक दिगंबर कुमार मेहता ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान मजदूर विरोधी है. महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है. आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकेगी. किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने कहा कि बरकट्ठा विधानसभा चुनाव गठबंधन से कांग्रेस पार्टी लड़ेगी. सुनील मेहता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से मजबूत दावेदार दिगम्बर मेहता हैं. बैठक में जिला सचिव मनोज मेहता, राजेश मेहता, सुरेश मेहता, राजेश मेहता, सतीश मेहता, कामेश्वर रजक, सुरेश मेहता, अशोक ठाकुर, कैलाश मेहता, कैलाश मोदी, बालेश्वर मेहता, राजू मेहता, विनोद राम, देवा राम, मुन्ना मलिक, मुखिया प्रतिनिधि कुशालचंद मेहता, महेंद्र मेहता शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




