हाथियों के झुंड ने गुड़वा गांव में उत्पात मचाया

सदर प्रखंड के गुड़वा गांव में 22 फरवरी की देर रात हाथियों का झुंड घुस गया
एक मकान व वाहन को क्षतिग्रस्त किया
हाथियों के झुंड से दो लोग बाल-बाल बचे
हाथी के हमले से एक युवती का पैर टूटा23हैज108में- क्षतिग्रस्त वैन23हैज109में- दरवाजे और खिड़की को तोड़ने का किया गया प्रयास
23हैज110में- टूटा हुआ बाउंड्री वालहजारीबाग. सदर प्रखंड के गुड़वा गांव में 22 फरवरी की देर रात हाथियों का झुंड घुस गया. हाथियों ने गुड़वा निवासी विश्वनाथ आजाद के घर के सामने खड़ी मारूति वैन को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद घर की खिड़की में लगे लोहे के ग्रील और गेट को तोड़ने का प्रयास किया. इसमें युवती सोनाली प्रभा बाल-बाल बच गयी. उसने बताया कि रात में किसी के द्वारा मारुति वैन को धकेलने की आवाज आयी. मुझे लगा कि कोई चोरी करने के लिए आया है. थाेड़ा दरवाजे को खोलकर देखा, तो दरवाजे पर विशालकाय हाथी खड़ा था. मैं तुरंत दरवाजे को बंद किया. हाथी ने अपने पैर से लोहे के दरवाजे को जोर से मारा. जिससे दरवाजा खुल गया और मेरा एक पैर फ्रैक्चर कर गया. हाथी अपने सुंड से मुझे पकड़ने का प्रयास किया. मैं किसी तरह दरवाजे के पीछे छुप गयी. उसने बताया कि इस दौरान हाथी घर के अंदर प्रवेश करने का कोशिश किया, लेकिन वह अंदर नहीं घुस पाया.
विश्वनाथ आजाद ने कहा कि मेरे घर के परिसर में केला का पेड़ लगा हुआ है. हाथियों ने पहले 15 फीट लंबी बाउंड्री को तोड़ दिया. केला के पौधे को खा गया. इसके बाद वाहन जेएच 01 बीएम 2286 को क्षतिग्रस्त कर दिया. फिर मेरे घर के दरवाजे और खिड़की को तोड़ने का प्रयास किया. जिसमें मेरी बेटी सोनाली प्रभा घायल हो गयी. पड़ोस के घर में रहने वाले मनोज राम को हाथियों ने दौड़ाया. वह किसी तरह जान बचाकर छुप गया. इसके पूर्व प्रकाश यादव के खेत मे लगे गेहूं को चट कर गया. बोचो गांव के पिंटू कुमार, ज्ञानी साव, लक्ष्मण साव समेत कई किसानों के खेत में लगे गेहूं को नुकसान पहुंचाया.क्या कहते है वनकर्मी- वनकर्मी मुकेश कुमार ने बताया कि विश्वनाथ आजाद के घर और वाहन को हाथियों ने क्षति पहुंचायी है. उसे कहा गया है कि मुआवजा के लिए वन विभाग को आवेदन दें. वनकर्मी ने कहा कि हाथियों के झुंड को जंगल के अंदर भगाने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है. टीम हाथियों के झुंड को भगाने के लिए सीतागढ़, कारी पत्थर और खुटेरा जंगल में वन विभाग की टीम पहुंची है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




