रक्तदान कर पांच वर्षीय बच्ची की जान बचायी

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
रक्तदान कर पांच वर्षीय बच्ची की जान बचायी

दू युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मेहता ने रक्तदान कर पांच वर्षीय बच्ची पीहू की जान बचायी.

विज्ञापन

इचाक. हिंदू युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मेहता ने रक्तदान क��� पांच वर्षीय बच्ची पीहू की जान बचायी. डुमरौन गांव निवासी सत्यदेव शर्मा की पुत्री पीहू कुमारी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट आयी थी. पीहू का इलाज हिल व्यू अस्पताल, रांची में चल रहा है. ऑपरेशन के लिए ब्लड की आवश्यकता थी. पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार मेहता ने सोशल मीडिया व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से सहायता की अपील की. तत्परता दिखाते हुए हिंदू युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मेहता ने रक्तदान कर बच्ची की जान बचायी. इधर, द कोबरा कराटे अकादमी के संस्थापक चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रक्तदान एक बुजुर्ग महिला की जान बचायी.

शिविर में 60 लोगों की हुई नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच

हजारीबाग. नव भारत जागृति केंद्र द्वारा सोमवार को कोर्रा और गांधी मैदान स्थित सब्जी मंडी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. इस दौरान संस्था द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट की वैन ने दोनों स्थानों पर 60 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा दी गयी. शिविर को सफल बनाने में डॉ बंशीधर पांडेय, फार्मासिस्ट हरिशचंद्र यादव, लैब टेक्नीशियन डबलू कुमार पासवान, एनएम रोमा रागनी तिर्की, मोबाइल यूनिट वैन के चालक सुरेंद्र कुमार यादव, चंदन कुमार व कार्यक्रम प्रबंधक शैलेश कुमार ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola