लगनवा गांव में विवाहिता की गला रेत कर हत्या

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Aug 2024 8:11 PM

विज्ञापन

लगनवा शिलाडीह में एक विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

छह साल पहले घर वालों के खिलाफ किया था प्रेम विवाह

शव कमरे में खून से लथपथ मिला, सास-ससुर घटना के बाद फरार

बरकट्ठा.

लगनवा शिलाडीह में एक विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. लगनवा निवासी संगीता देवी (28 वर्ष) पति संटू सिंह का शव उसके कमरे में खून से लथपथ पुलिस ने बरामद किया. बताया जा रहा है कि संगीता देवी की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व संटू सिंह के साथ घर वालों के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था. शादी के एक वर्ष बाद एक पुत्र के जन्म लेने के पश्चात संटू सिंह अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरे राज्य में काम करने चला गया था. इसके जाने के बाद से ही संगीता देवी के ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था. संगीता देवी के मायका ग्राम चिगलाबार कोडरमा घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार को लगनवा गांव पहुंचे. मृतक के मां कुसुमदेव देवी ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को घर में छोड़कर फरार हो गये हैं. संगीता देवी की शादी के एक वर्ष बाद से ही संटू सिंह आज तक अपने घर वापस नहीं लौटा. उसने फोन पर ही अपनी पत्नी को नहीं रखने की बात अपने घर वालों को बताया. इसके पश्चात उसके साथ हमेशा बुरा सलूक होने लगा. एक बार उसके बच्चे को भी उसके सास-ससुर ने अपने पास रख लिया था. इसको लेकर पीड़िता द्वारा थाना और डीएसपी को आवेदन देकर उसने न्याय की गुहार लगाई थी. मृतक के पिता केदार राणा ने अपनी पुत्री की हत्या गला रेत कर करने की बात कही है. घटना के बाद से मृतक के ससुर राजेंद्र सिंह और सास माला देवी घर से फरार हैं. गोरहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola