समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान
Updated at : 27 Feb 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन

छोटा डहरभंगा में माता शबरी की जयंती सह भुईयां समाज का मिलन समारोह
विज्ञापन
छोटा डहरभंगा में माता शबरी की जयंती सह भुईयां समाज का मिलन समारोह
टाटीझरिया. प्रखंड क्षेत्र के छोटा डहरभंगा में अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति की ओर से गुरुवार को माता शबरी जयंती सह भुईयां समाज मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में छोटा डहरभंगा, टाटीझरिया, खंभवा, बेरहो, होलंग, डुमर, धरमपुर, बेड़म सहित प्रखंड के कई गांवों से भुईयां समाज के लोग जुटे. मुख्य अतिथि अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, महासचिव रंजीत कुमार, महामंत्री भोला भुईयां, बासुदेव भुईयां, विजय राम, रवि सिंह, जगदीशचंद्र यादव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की. अतिथियों ने कहा कि माता शबरी के निश्चल प्रेम ने भगवान श्री राम को माता शबरी की कुटिया में आने पर विवश कर दिया था. जहां प्रभु राम ने मां शबरी के जूठे बैर खाये थे. समाज के लोगों को अपने-अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया गया. कहा गया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से मिटाने का संकल्प लें. मौके पर झरी भुईयां, मिथिलेश भुईयां, राजेश भुईयां, मुन्ना भुईयां, अकलू भुईयां, पप्पू भुईयां, राजू भुईयां, आकाश भुईयां, दौलत भुईयां, तुलसी भुईयां, रामेश्वर भुईयां, लखन भुईयां, माधो भुईयां, झमन भुईयां समेत समाज के कई लोग मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




