बाइक सवार ने तालाब में डूब रहे बच्चे की जान बचायी

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
बाइक सवार ने तालाब में डूब रहे बच्चे की जान बचायी

प्रखंड के दिगवार रचंगा गांव में नहाने के दौरान एक बच्चा तालाब के गहरे पानी में डूबने लगा. उसे डूबता देख उसके साथी जोर-जोर से चिल्लाने लगे.

विज्ञापन

दारू. प्रखंड के दिगवार रचंगा गांव में नहाने के दौरान एक बच्चा तालाब के गहरे पानी में डूबने लगा. उसे डूबता देख उसके साथी जोर-जोर से चिल्लाने लगे. इसी बीच उधर से बाइक से गुजर रहे भोला यादव बच्चों की आवाज सुन कर तालाब के पास पहुंचे. बच्चों ने बताया कि 11 वर्षीय शिवम (पिता राजू यादव) गहरे पानी में डूब गया. भोला यादव ने तत्परता दिखाते हुए तालाब में छलांग लगा दी और गहरे पानी से बच्चे को निकाला. इसके बाद शिवम को बाइक से 30 किलोमीटर दूर स्थित हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. इलाज के बाद चिकित्सक ने बताया कि बच्चा ठीक है. शिवम ने बताया कि गर्मी के कारण पांच बच्चे गांव के पूरवा तालाब में नहाने के लिए गये थे. इसी बीच मेरा पैर फिसल गया और मैं गहरे पानी में चला गया.

सड़क हादसे में महिला घायल

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में बरकट्ठा गांव निवासी सावित्री देवी (पति राम अवतार प्रसाद) गंभीर रूप से घायल हो गयीं. बरकट्ठा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रविवार को चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.

घायल की इलाज के दौरान मौत

चौपारण. अमरौल निवासी दिलीप चंद्रवशी (47 वर्ष) की इलाज के दौरान रांची में मौत हो गयी. दिलीप बाइक दुर्घटना में नौ मई को घायल हो गये थे. चौपारण सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शेख भिखारी अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया था. वहां से उन्हें रांची रेफर कर दिया गया. 10 मई की देर शाम रांची में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola