मेराज ने फेंका था मांस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Feb 2017 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

बड़कागांव : बड़कागांव के एक धार्मिक स्थल पर प्रतिबंधित मांस फेंकने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसडीपीओ कृष्ण कुमार महतो ने रविवार को थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ग्राम छवनिया निवासी मेराज अंसारी (40) पिता-मुख्तार अंसारी बड़कागांव के अंसारी मुहल्ला […]
विज्ञापन
बड़कागांव : बड़कागांव के एक धार्मिक स्थल पर प्रतिबंधित मांस फेंकने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसडीपीओ कृष्ण कुमार महतो ने रविवार को थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ग्राम छवनिया निवासी मेराज अंसारी (40) पिता-मुख्तार अंसारी बड़कागांव के अंसारी मुहल्ला में अपने ससुराल में रहता है. उसी ने मदरसा कमेटी के लोगों को फंसाने के उद्देश्य से धार्मिक स्थल पर प्रतिबंधित मांस को फेंका था.
कमेटी के लोगों से हुआ था अनबन: पुलिस के अनुसार मो मेराज के ससुर सरफुद्दीन अंसारी ने दो शादी कर रखी थी. छोटी सौतेली सास ने चार डिसमिल जमीन-2013 में बड़कागांव मदरसा कमेटी को बेच दी. यह बाद मो मेराज एवं उसकी पत्नी को कबूल नहीं था. इसी बीच कमेटी के लोगों के साथ उनका अनबन हुआ. बाद में कमेटी के सदस्यों को फंसाने के लिए उसने छवनिया गांव से प्रतिबंधित मांस लाया और बड़कागांव अंसारी मुहल्ला के 16 लोगों का नाम कागज में लिखा. बाद में सूची के साथ मांस को धार्मिक स्थल पर फेंक दिया, ताकि कमेटी के लोगों को फंसाया जा सके. डीएसपी ने बताया कि मदरसा कमेटी के लोगों की मदद से मेराज के लिखावट को फेके गये नाम की लिस्ट से मिलाया गया, जिसके बाद यह खुलासा हुआ. प्रेस कांफ्रेंस में थाना प्रभारी अकील अहमद भी उपस्थित थे.
क्या थी घटना
ज्ञात हो कि मो मेराज बड़कागांव के बादम-बलिया टैक्सी स्टैंड के पास गुमटी व एसटीडी की दुकान चलाता है. चार फरवरी को उक्त धार्मिक स्थल पर प्रतिबंधित मांस फेंके जाने के विरोध में बड़कागांव में काफी हंगामा हुआ था. वहीं घटना के विरोध में दुकानें बंद हो गयी थी. अमन पसंद लोगों ने माहौल को बिगड़ने से बचाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










