बदहाल सड़कें झारखंड सरकार के विकास के दावे की खोल रही पोल

Published at :03 Jan 2017 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
बदहाल सड़कें झारखंड सरकार के विकास के दावे की खोल रही पोल

बड़कागांव : बड़कागांव की बदहाल सड़के झारखंड सरकार के विकास के दावे की पोल खोल रहा है. प्रखंड में थोड़ी सी बरसात ने पथ विभाग, आरइओं,पीडब्ल्यूडी विभाग के काम की सच्चाई सामने ला दिया है. सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बादम मेन रोड पर जल […]

विज्ञापन
बड़कागांव : बड़कागांव की बदहाल सड़के झारखंड सरकार के विकास के दावे की पोल खोल रहा है. प्रखंड में थोड़ी सी बरसात ने पथ विभाग, आरइओं,पीडब्ल्यूडी विभाग के काम की सच्चाई सामने ला दिया है.
सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बादम मेन रोड पर जल जमाव की स्थिति है. इसी रास्ते से प्रखंड के कई अधिकारी कार्यालय जाते हैं लेकिन जलजमाव की स्थिति से निबटने के लिए किसी ने कोई पहल नहीं की है.
जन प्रतिनिधि भी इस समस्या से बेजार हैं. ब्लॉक मुख्यालय के पास कदमाडीह से लेकर कांडतरी रोड में गड्ढे होने से जलजमाव है. छोटकाबर से लेकर चंदौल और टंडवा रोड में सूर्य मंदिर के पास भी सड़क जर्जर हो गये हैं. इससे वाहन दुर्घटना की संभावना बढ़ी है.
हजारीबाग से टंडवा तक 48 किमी सड़क का निर्माण कार्य पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन , जागेश्वर यादव कंस्ट्रक्शन व मां अष्टभुजी कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया है. सबसे अधिक मां अष्टभुजी व जागेश्वर यादव कंस्ट्रक्क्शन द्वारा तैयार सड़के क्षतिग्रस्त हुए है. लगातार पांच साल तक ठेकेदार को सड़कों मरम्मत करने का काम भी करना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola