नौ लाख का अफीम जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Nov 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

ओवरब्रिज के पास पुलिस ने ली बाइक की तलाशी हजारीबाग : बरही रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार को पुलिस ने एक किलो 700 ग्राम अफीम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. बाद में दोनों को हजारीबाग लाया गया. एसपी भीमसेन टूटी ने सदर थाना में आरोपियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया. एसपी […]
विज्ञापन
ओवरब्रिज के पास पुलिस ने ली बाइक की तलाशी
हजारीबाग : बरही रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार को पुलिस ने एक किलो 700 ग्राम अफीम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. बाद में दोनों को हजारीबाग लाया गया.
एसपी भीमसेन टूटी ने सदर थाना में आरोपियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया. एसपी ने बताया कि चौपारण थाना क्षेत्र के सिरमा गांव निवासी अजीत सिंह (पिता-स्व रामव्यास सिंह) और सेलहरा गांव निवासी अरविंद सिंह (पिता-बद्री सिंह) को अलग-अलग अफीम के थैले के साथ पकड़ा गया.
एसपी ने बताया कि प्लास्टिक के थैला में अफीम लेकर दोनों बाइक (जेएच-02जेड-7897) से बेचने जा रहे थे. इसी दौरान दोनों की तलाशी ली गयी, जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया. एसपी ने बताया कि अफीम की कीमत बाजार में करीब नौ लाख रुपये है. इस बाबत बरही थाना में कांड संख्या 311-16 की धारा 18-बी एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस दोनों आरोपियों से देर शाम तक पूछताछ कर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










