मां छह महीने के बच्चे के साथ कुआं में कूदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

इचाक : थाना क्षेत्र के खुटरा गांव में एक महिला सरिता देवी (28वर्ष) अपने छह माह के बच्चे के साथ कुएं में कूद गयी. घटना में महिला व बच्चे की मौत हो गयी. घटना गुरुवार को सुबह लगभग छह बजे घटी. महिला कैलाश प्रसाद की पत्नी है. घटना के बाद वहां भीड़ लग गयी. इधर, […]
विज्ञापन
इचाक : थाना क्षेत्र के खुटरा गांव में एक महिला सरिता देवी (28वर्ष) अपने छह माह के बच्चे के साथ कुएं में कूद गयी. घटना में महिला व बच्चे की मौत हो गयी.
घटना गुरुवार को सुबह लगभग छह बजे घटी. महिला कैलाश प्रसाद की पत्नी है. घटना के बाद वहां भीड़ लग गयी. इधर, घटना की सूचना पाकर सरिता के पिता गुजर महतो समेत मायके के लोग सिमरिया थाना क्षेत्र के डाड़ी गांव से खुटरा गांव पहुंचे. घटना को ग्रामीण अपने स्तर से सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है. घटना को लेकर देर तक गांव में बैठक चलती रही. इधर, देर शाम इचाक पुलिस गांव पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










