भीमसेन टुटी बने क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Aug 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

संजय सिंह सचिव बने खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता : मनीष जायसवाल हजारीबाग : हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा रविवार को हुरहुरू स्थित चंदा पैलेस में हुई. मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग की टीम इस वर्ष टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पायी. हम सभी को खिलाड़ियों को […]
विज्ञापन
संजय सिंह सचिव बने
खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता : मनीष जायसवाल
हजारीबाग : हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा रविवार को हुरहुरू स्थित चंदा पैलेस में हुई. मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग की टीम इस वर्ष टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पायी. हम सभी को खिलाड़ियों को प्रात्साहित करने की जरूरत है, ताकि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सके. खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए अच्छे कोच की नियुक्ति की जरूरत है.
अध्यक्ष एसपी भीम सेन टुटी ने कहा कि खेल को और खिलाड़ियों को ऊंचाई तक ले जाने में संघ की भूमिका अहम होती है. सचिव संजय सिंह ने कहा कि क्रिकेट मैदानों का उत्थान किया जायेगा. खिलाड़ियों को भी मेहनत करने की जरूरत है. राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित प्राचार्य अशोक कुमार ने कहा कि महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करने की जरूरत है. स्कूल से ही खिलाड़ियों को तैयार करना होगा. क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को भी बढ़ाया जायेगा.
अब्दुल मन्नान वारसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, प्रताप जैन, मानस कुमार मल्लिक, लाइफ मेंबर जमाल उद्दीन के अलावा काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.
नये पदाधिकारी
सत्र 2016-18 के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया. इसमें अध्यक्ष हजारीबाग एसपी भीम सेन टुटी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष विधायक मनीष जायसवाल, अशोक कुमार, रंजन जैन, आशीष चौधरी, सचिव संजय सिंह, सह-सचिव मनोहर सिंह, राजेश तिवारी, कोषाध्यक्ष विकास चौधरी, सह कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार चुने गये. कार्यकारी सदस्यों में सुमन कुमार लाल, समीर मुखर्जी, सोम सुधन मुखर्जी, सागरमय सरकार, दिलीप गोप, अब्दुल मनान वारसी, बिमलेश दुबे, अनिल अग्रवाल, प्रवीण कुमार चुने गये.
10 नये लाइफ मेंबर बने
वार्षिक आमसभा में 10 नये लाइफ मेंबर बनाये गये. इसमें मो चांद अंसारी, अजय कुमार, हर्षवर्धन, करण जायसवाल, अभिनव अग्रवाल, सचिव खंडेलवाल, सिद्धार्थ सिंह, मोहित कुमार, अभिषेक अग्रवाल व नमन सिंघल शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










