भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

Published at :29 Aug 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

हजारीबाग : सदर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान जुलू पार्क के पास एक सूमो वाहन (जेएच-01एन-7884) को जब्त किया है. वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई है. पुलिस कार्रवाई के दौरान वाहन चालक समेत उसमें सवार अन्य लोग वहां से फरार हो गये. वाहन में अलग-अलग कार्टून में विदेशी शराब रखे […]

विज्ञापन
हजारीबाग : सदर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान जुलू पार्क के पास एक सूमो वाहन (जेएच-01एन-7884) को जब्त किया है. वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई है. पुलिस कार्रवाई के दौरान वाहन चालक समेत उसमें सवार अन्य लोग वहां से फरार हो गये. वाहन में अलग-अलग कार्टून में विदेशी शराब रखे हुए थे. बाद में वाहन को थाना लाया गया. पुलिस के अनुसार शराब को बिहार ले जाया जा रहा था. यह वाहन किसकी है पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है.
जब्त शराब नामी ब्रांड की
चेकिंग के दौरान 77 फुल बोतल शराब के अलावा, 288 क्वार्टर बोतल एवं 120 हाफ बोतल बरामद किये गये हैं. पुलिस के अनुसार सभी स्टैंडर्ड ब्रांड के शराब हैं. जब्त शराब को सदर पुलिस ने उत्पाद विभाग को सौंप दिया है. पुलिस के अनुसार जब्त शराब हजारीबाग से बिहार ले जाया जा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola