राधा-कृष्ण की बाल जोड़ियों ने मोहा मन

Published at :27 Aug 2016 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
राधा-कृष्ण की बाल जोड़ियों ने मोहा मन

हजारीबाग : शहर के कृष्णापुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टी धूमधाम से मनायी गयी. पूजा का शुभारंभ सदर विधायक मनीष जायसवाल व प्रशिक्षु आइएएस रामनिवास यादव ने किया. कार्यक्रम में मुहल्ले के छोटे-छोटे बच्चे बाल कृष्ण व राधा के रूप में सज कर कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान बच्चों की रूप सज्जा ने लोगों का मन […]

विज्ञापन
हजारीबाग : शहर के कृष्णापुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टी धूमधाम से मनायी गयी. पूजा का शुभारंभ सदर विधायक मनीष जायसवाल व प्रशिक्षु आइएएस रामनिवास यादव ने किया. कार्यक्रम में मुहल्ले के छोटे-छोटे बच्चे बाल कृष्ण व राधा के रूप में सज कर कार्यक्रम में शामिल हुए.
इस दौरान बच्चों की रूप सज्जा ने लोगों का मन मोह लिया. इस दौरान खगड़िया से आये भजन मंडली ने लोगों को गीतों से खूब झुमाया. गायक उमेश यादव एवं उनके सहयोगियों ने आधी रात तक भगवान श्रीकृष्ण के भजन गाये. ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी कृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर प्रवचन दिया. महिलाओं ने भगवान के जन्म को लेकर भक्ति गीत एवं भजन प्रस्तुत किये.12 बजे रात में कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद हवन व आरती हुई.
इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए. बच्चों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के सचिव सह वार्ड पार्षद विजय कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष सौदागर प्रसाद यादव, अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, उप-सचिव प्रमोद यादव, परमानंद यादव, कैलाश यादव, हरि किशोर प्रसाद यादव, संजय कुमार, विश्वनाथ यादव, अशोक कुमार यादव समेत कृष्णापुरी के लोगों ने सहयोग किया.
शेमरॉक किड्स हेरिटेज में कृष्ण जन्मोत्सव : सदानंद रोड साकेतपुरी स्थित शेमरॉक किड्स हेरिटेज प्ले स्कूल में श्री कृष्ण महोत्सव मनाया गया. बच्चों को भगवान कृष्ण की कथा पर आधारित एनिमेटेड फिल्म दिखायी गयी. बाल कृष्ण के रूप में सज्जे बच्चे आकर्षण के केंद्र बने हुए थे. स्कूल के निदेशक राजेश कुमार एवं सभी शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया.
बचपन प्ले स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी मनी : बचपन प्ले स्कूल नवाबगंज रोड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी गयी. स्कूल के बच्चों को श्रीकृष्ण एवं राधा के बाल रूप में सजाया गया था. सभी बच्चे श्रीकृष्ण एवं राधा के रूप में बड़े आकर्षक लग रहे थे. बच्चे काफी उत्साहित थे. कार्यक्रम को स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सफल बनाने में सहयोग किया.
बड़ा अखाड़ा में दही-हांडी कार्यक्रम : बड़ा अखाड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यह आयोजन श्री रामनवमी संरक्षण समिति की ओर से किया गया था.
इसमें युवा अध्यक्ष रुद्र राज ने 21 फीट की ऊंचाई पर दही-हांडी को फोड़ा. महंत विजयानंद दास ने बताया कि पांच सितंबर को गणेश उत्सव मनाया जायेगा. इसी दिन सुबह 10 बजे शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन होगा. मौके पर सुधीर सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार यादव, कोषाध्यक्ष जयराम साव, धनंजय पांडेय, दीपिका ओझा, शालिनी कुमारी, मानसी प्रिया समेत कई लोग मौजूद थे.
भक्ति गीतों से गूंजा गर्रीकला शिवालय : केरेडारी़ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर प्रखंड के गरीकला शिव मंदिर परिसर में 48 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम तीन दिनों तक चला.
हरे कृष्ण.. हरे राम.. के जयकारे से गरीकला का वातावरण भक्तिमय हो गया. हरि-कीर्तन का आयोजन मेहता क्लब के नेतृत्व में किया़ मौके पर कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, सचिव बढ़न महतो, कोषाध्यक्ष नागेंद्र महतो, परमेश्वर महतो, मुखिया प्रतिनिधि महावीर महतो, संजय पासवान, द्वारिका महतो, दिलचंद महतो, जीतन महतो, नंदकिशोर महतो, बंधु महतो व विशेश्वर महतो समेत दर्जनों श्रद्धालु शामिल थे.
हेठली बोदरा में मटका फोड़ प्रतियोगिता : विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ प्रखंड के हेठली बोदरा गांव में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को हुआ. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.
गुरुवार की रात कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ. भजन कीर्तन करने खरना समेत आसपास के गांव के लोग वहां पहुंचे थे. भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर देर रात तक पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में हेठली बोदरा गांव के युवक समेत अन्य लोग मौजूद थे.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पौधरोपण : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मालवीय मार्ग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर स्कूल सचिव डॉ सुबोध सिंह शिवगीत ने पौधारोपण किया. यहां लगभग 50 किस्म के फलदार पौधे लगाये गये. शिवगीत ने स्कूल के विद्यार्थियों को पौधे एवं पर्यावरण का जीवन में महत्व को बताया. मौके पर प्रधानाचार्य बैजनाथ राणा के अलावा काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे. यह जानकारी मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार आनंद ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola