कार्यपालक अभियंता ने संभाला पद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Aug 2016 1:42 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : जल पथ प्रमंडल हजारीबाग के नये कार्यपालक अभियंता भवानंद मंडल ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. कहा कि सभी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा किया जायेगा. रामगढ़ स्थित गोला में भैरवा जलाशय योजना, चतरा के हीरू जलाशय योजना, पदमा के लोटिया जलाशय सहित सभी नहर व जलाशय योजना का निर्माण कार्य पूरा […]
विज्ञापन
हजारीबाग : जल पथ प्रमंडल हजारीबाग के नये कार्यपालक अभियंता भवानंद मंडल ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. कहा कि सभी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा किया जायेगा. रामगढ़ स्थित गोला में भैरवा जलाशय योजना, चतरा के हीरू जलाशय योजना, पदमा के लोटिया जलाशय सहित सभी नहर व जलाशय योजना का निर्माण कार्य पूरा किया जायेगा.
किसानों को लाभ पहुंचाया जायेगा. ज्ञात हो कि पदभार लेने के लिये कार्यपालक अभियंता भवानंद मंडल को तीन दिन तक इंतजार करना पड़ा. पहले से कार्यरत कार्यपालक अभियंता उज्जवल कांत प्रसाद नये कार्यपालक अभियंता को पदभार देने में आनाकानी करते रहे. जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता रामचंद्र रजक के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को पदभार ग्रहण उन्होंने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










