पोस्टऑफिस में रेंजर दिगंबर के तीन दर्जन अकाउंट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2016 11:53 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में आरोपी बगोदर वन प्रक्षेत्र के रेंजर दिगंबर सिंह के नाम मुख्य डाक घर मे तीन दर्जन अकांउटस मिले हैं. सभी अकाउंट में राशि जमा है. मुख्य डाकघर से एसीबी की टीम को यह सूची मिली है. सूची डाक विभाग ने रजिस्ट्री के माध्यम से भेजी […]
विज्ञापन
हजारीबाग : आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में आरोपी बगोदर वन प्रक्षेत्र के रेंजर दिगंबर सिंह के नाम मुख्य डाक घर मे तीन दर्जन अकांउटस मिले हैं. सभी अकाउंट में राशि जमा है.
मुख्य डाकघर से एसीबी की टीम को यह सूची मिली है. सूची डाक विभाग ने रजिस्ट्री के माध्यम से भेजी है. सूची मे रेंजर दिगंबर सिंह और उनकी दूसरी पत्नी के नाम अकांउट है. हेडपोस्टॉफिस में रेंजर के सभी खाते में कुल कितनी राशि जमा है, एसीबी इसकी जांच कर रही है.
वहीं रेंजर और उसके परिवार के नाम की जमीन के मिले दस्तावेज के बाद उसके मूल्य का भी आंकलन हो रहा है. ज्ञात हो कि 25 जुलाई को एसीबी की टीम ने बगोदर वन प्रक्षेत्र के रेंजर दिगबंर सिंह के हजारीबाग स्थित आवास पर छापेमारी कर 31.5 लाख रुपया बरामद किया था. वहीं उनके घर से जमीन के दस्तावेज और बैंक पासबुक बरामद किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










