9300 बच्चों ने गाये राष्ट्रीय गान

Published at :24 Aug 2016 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
9300 बच्चों ने गाये राष्ट्रीय गान

इचाक : जादी के 70 साल याद करो कुरबानी कार्यक्रम का विधिवत समापन मंगलवार को विद्यालयों में हुआ. इस अवसर पर प्रखंड के सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में सामूहिक राष्ट्रीय गान जन गन मन..गाया गया और देश के शहीदों व महापुरुषों को याद किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के करीब 9300 बच्चे शामिल हुए. […]

विज्ञापन
इचाक : जादी के 70 साल याद करो कुरबानी कार्यक्रम का विधिवत समापन मंगलवार को विद्यालयों में हुआ. इस अवसर पर प्रखंड के सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में सामूहिक राष्ट्रीय गान जन गन मन..गाया गया और देश के शहीदों व महापुरुषों को याद किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के करीब 9300 बच्चे शामिल हुए. इससे पूर्व नौ अगस्त से चल रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया.
दारू प्रखंड के सभी विद्यालयों में राष्ट्रीय गान कार्यक्रम हुआ. बीइइओ दिनेश कुमार व रामबचन सिंह ने विद्यालयों में कार्यक्रम को सफल बनाने पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षक शिक्षिकाओं, समिति के अध्यक्ष, सदस्यों समेत अभिभावकों के प्रति आभार जताया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola