वैकल्पिक व्यवस्था का दिया आदेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2016 12:13 AM (IST)
विज्ञापन

संपर्क कटा, सात गांवों के लोगों की देख-रेख करने का बीडीओ को डीसी ने दिया आदेश बड़कागांव : कांड़तरी के टूटे पुल का निरीक्षण डीसी रवि शंकर शुक्ला ने किया. वहीं एनटीपीसी के इडी पीएम प्रसाद से आवागमन के वैकल्पिक व्यवस्था अविलंब करने पर मंत्रणा की. डीसी ने एसडीओ सीपी सिंह से 24 अगस्त से […]
विज्ञापन
संपर्क कटा, सात गांवों के लोगों की देख-रेख करने का बीडीओ को डीसी ने दिया आदेश
बड़कागांव : कांड़तरी के टूटे पुल का निरीक्षण डीसी रवि शंकर शुक्ला ने किया. वहीं एनटीपीसी के इडी पीएम प्रसाद से आवागमन के वैकल्पिक व्यवस्था अविलंब करने पर मंत्रणा की. डीसी ने एसडीओ सीपी सिंह से 24 अगस्त से कैंप कर काम शुरू करने का निर्देश दिया. वहीं बीडीओ अलका कुमारी को संपर्क से कटे सात गांवों के ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान गांव में जाकर करने को कहा.
डीसी ने दवा, डॉक्टर व राशन का प्रबंध कर्मचारियों को भेजकर करने को कहा. डीसी के अनुसार पुल की वैकल्पिक व्यवस्था बांस व लकड़ी से की जायेगी. बाद में ह्यूम पाइप देकर आवागमन बहाल किया जायेगा. मौके पर डीडीसी राजेश पाठक, जीएम एसके तिवारी, एजीएम पीके लोहमी, एइ आशीष आनंद, जेइ रंगी साह, जेइ महेंद्र सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










