युवती का किया अगवा कुम्हारटोली से बरामद

Published at :23 Aug 2016 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
युवती का किया अगवा कुम्हारटोली से बरामद

कटकमसांडी : कटकमदाग थाना क्षेत्र के सलगावां की युवती का सोमवार की सुबह 10 बजे तीन युवकों ने अपहरण कर लिया. गांव के कुछ लोगों ने लड़की को बाइक से ले जाते देखा, तो उसका पीछा किया. इसी दौरान अपहरण करनेवाले युवा हजारीबाग शहर के कुम्हारटोली मुहल्ले में युवती को छोड़ कर भाग गये. ग्रामीणों […]

विज्ञापन
कटकमसांडी : कटकमदाग थाना क्षेत्र के सलगावां की युवती का सोमवार की सुबह 10 बजे तीन युवकों ने अपहरण कर लिया. गांव के कुछ लोगों ने लड़की को बाइक से ले जाते देखा, तो उसका पीछा किया.
इसी दौरान अपहरण करनेवाले युवा हजारीबाग शहर के कुम्हारटोली मुहल्ले में युवती को छोड़ कर भाग गये. ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत सदर थाना में की है. युवती को परिजनों को सौंप दिया गया. बताया जाता है कि अपहरण करनेवालों ने युवती को नशे की दवा खिला दी थी.
सदर थाना पुलिस ने बताया कि युवती के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है. लिखित आवेदन मिलने पर जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा. वहीं, कटकमदाग थाना प्रभारी समीर तिर्की ने बताया कि इस बाबत उन्हें कोई जानकारी नहीं है. सदर थाना क्षेत्र में लड़की बरामद हुई है. वहां की पुलिस छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola