होटल में पकड़ाये दो जोड़े, उग्र लोगों ने कार फूंकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Aug 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

रंगरलियां. जीटी रोड पर होटल में हुआ हंगामा बरही : जीटी रोड पर स्थित होटल क्वालिटी इन में दो लड़कियों के साथ मो नौशाद व सुभाष नामक व्यक्ति के पकड़े जाने के मामले में ग्रामीणो ने मंगलवार को जम कर हंगामा किया. घटना शाम करीब 5.30 बजे की है. उग्र भीड़ में आरोपी नौशाद की […]
विज्ञापन
रंगरलियां. जीटी रोड पर होटल में हुआ हंगामा
बरही : जीटी रोड पर स्थित होटल क्वालिटी इन में दो लड़कियों के साथ मो नौशाद व सुभाष नामक व्यक्ति के पकड़े जाने के मामले में ग्रामीणो ने मंगलवार को जम कर हंगामा किया. घटना शाम करीब 5.30 बजे की है. उग्र भीड़ में आरोपी नौशाद की कार को यादव धर्मशाला में ले जाकर आग लगा दी.
वहीं कार को जलाने के बाद भीड़ ने आरोपी नौशाद के पिता मो नबाब के होटल इंडिया पर पत्थरबाजी की. पत्थरबाजी में होटल का शीशा टूट गया. इस दौरान आरोपी नौशाद के चाचा मो क्यूम को भी चोट लग गयी. होटल इंडिया बरही थाना के पास है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी आनंद ज्योति मिंज पुलिस बल के साथ पहुंचे और उग्र भीड़ को होटल के पास से खदेड़ा. घटना के बाद आरोपी नौशाद व सुभाष फरार हो गये.
मामले को लेकर एक लड़की के पिता जानकी यादव, ग्राम चलंगा के आवेदन पर बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी. जानकी यादव ने आवेदन देकर आरोपी नौशाद, सुभाष व होटल क्वालिटी इन के मालिक विनय साव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. बरही डीएसपी आनंद ज्योति मिंज ने बताया कि मामला नियंत्रण में है. दोनों समाज के लोग बरही थाने में मौजूद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










