छापेमारी में 400 किलो महुआ व शराब जब्त

Published at :06 Aug 2016 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में 400 किलो महुआ व शराब जब्त

हजारीबाग : आबकारी विभाग की ओर से छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ व चुलाई शराब बरामद की गयी. यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तरवा खरवा गांव में हुई. बताया जाता है कि विभाग की ओर से गांव के केदार महतो एवं जालो महतो के घर में छापेमारी की गयी, जिसमें जावा और […]

विज्ञापन
हजारीबाग : आबकारी विभाग की ओर से छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ व चुलाई शराब बरामद की गयी. यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तरवा खरवा गांव में हुई. बताया जाता है कि विभाग की ओर से गांव के केदार महतो एवं जालो महतो के घर में छापेमारी की गयी, जिसमें जावा और शराब बरामद किये गये.
विभाग ने अन्य घरों में भी छापेमारी की और महुआ शराब को जब्त किया. उत्पाद निरीक्षक महेंद्र देव सिंह ने जानकारी दी कि 400 किलो ग्राम जावा महुआ एवं 100 लीटर शराब जब्त की गयी है. मामले में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह कार्रवाई आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सुनील चौधरी के निर्देश पर की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola