खुटरा में पहली बार 80 फीट का ध्वज लगा

Updated:
विज्ञापन

खुटरा में पहली बार 80 फीट का ध्वज लगा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटकमसांडी कटकमसांडी प्रखंड के खुटरा गांव में आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस दौरान कौमी एकता की मिसाल भी पेश किया गया. पंचायत के मुखिया अनवारुल हक, जहीर खान आदि ने हिन्दू धर्मावलंबियों के साथ मिलकर कला कौशल कर घंटों प्रदर्शन किया. बुधवार सप्तमी के दिन यहां भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया, जो जिले के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया. इतिहास में पहली बार रामनवमी पूजा समिति खुटरा ने 80 फीट लंबा बजरंगबली का विशाल ध्वज फहराया. कार्यक्रम के दौरान पूरा गांव जय श्री राम और बजरंगबली की जय के उद्घोष से गूंज उठा. कार्यक्रम में विधायक सहित कई गांवों के रामभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस कार्यक्रम को विधायक ने सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया. पूजा समिति के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि खुटरा गांव भले ही हिंदू कम परिवार है, लेकिन यहां के लोगों की आस्था और उत्साह बहुत बड़ा है. हनुमान ध्वजारोहण में खुटरा पंचायत के दोनों हिन्दू मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहकर कार्यक्रम में कला कौशल का प्रदर्शन किया. मौके पर श्रद्धानंद सिंह, करण जायसवाल, रामनवमी संरक्षण समिति अध्यक्ष प्रशांत प्रधान, कार्यकारी अध्यक्ष निशांत प्रधान, ओमप्रकाश गोप, किशोरी राणा, पूर्वी जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी, खुटरा पंचायत मुखिया अनवारूल हक, दिलीप रविदास, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, जहीर खान, मो इस्लाम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola