जल्द बनेगा वर्ल्ड क्लास अस्पताल

Published at :05 Apr 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
जल्द बनेगा वर्ल्ड क्लास अस्पताल

जोहार स्वास्थ्य संस्था को मिला आर्थिक सहयेाग, बोले जयंत सिन्हा हजारीबाग : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने जोहार स्वास्थ्य सेवा संस्था के चिकित्सा केंद्र एवं कार्यालय का उदघाटन किया. मौके पर जयंत सिन्हा ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थाओं के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा […]

विज्ञापन
जोहार स्वास्थ्य संस्था को मिला आर्थिक सहयेाग, बोले जयंत सिन्हा
हजारीबाग : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने जोहार स्वास्थ्य सेवा संस्था के चिकित्सा केंद्र एवं कार्यालय का उदघाटन किया. मौके पर जयंत सिन्हा ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थाओं के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है.
ऐसी और संस्थाएं लोकसभा क्षेत्र में खोली जायेंगी. जोहार स्वास्थ्य संस्था बीते वर्षों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रही है. दो चलंत चिकित्सा वाहन के माध्यम के हजारीबाग और रामगढ़ जिले के गांव-गांव में जरूरतमंदों को चिकित्सीय सुविधा, परामर्श, दवाई देने का काम कर रही है. इस काम में दो अन्य चलंत चिकित्सा वाहनों को जोड़ा गया है. इसके साथ पांच छोटे एंबुलेंस की सेवा भी शुरू की गयी है. जयंत सिन्हा ने कहा कि जोहार संस्था की ओर से एक टॉल फ्री नंबर 18002003111 जारी किया गया है. जरूरतमंद इस नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस की सेवा ले सकते हैं. एंबुलेंस में सभी तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं हैं.
गेट्स एंड मेलिंडा से मिला सहयोग
जयंत सिन्हा ने बताया कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य क्रांति लाने के उद्देश्य से वहां कई विदेशी संस्थाएं काम कर रही हैं. जोहार संस्था को प्राइमरी हेल्थ केयर के लिए गेट्स एंड मिलिंडा फाउंडेशन, ब्रिटेन से ढ़ाई करोड़ रुपये का आर्थिक सहयोग मिला है. उन्होंने कहा कि प्राइमरी हेल्थ केयर के क्षेत्र में जोहार पहली संस्था है, जिसे विदेशी संस्थान से सहयोग मिला है. सहयोग की राशि जैसे बढ़ेगी लोकसभा क्षेत्र में और संस्थाएं खोली जायेगी. उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में सभी पांच विधानसभा में एक-एक स्वास्थ्य संस्था काम करने लगेगी.
विश्वस्तरीय मेडिकल कॉलेज में होंगी 250 सीटें, 300 बेड
जयंत सिन्हा ने कहा कि हजारीबाग की जनता से आधुनिक अस्पताल खोलने का जो वादा किया था, वह बहुत जल्द धरातल पर उतरेगा. अस्पताल के लिए जमीन मिल गयी है. अस्पताल विश्वस्तरीय होगा. इसके लिए डीपीआर बनायी जा रही है. जल्द ही मुख्यमंत्री रघुवर दास इसका शिलान्यास करेंगे. 2018 में अस्पताल काम करना शुरू कर देगा. इसमें 300 बेड की व्यवस्था होगी.
250 मेडिकल सीट में मेडिकल की पढ़ाई होगी. मौके पर जोहार स्वास्थ्य सेवा केंद्र के चिकित्सक व प्रबंधक डॉ हरीश चंद्र विश्वकर्मा, संयोजक सुमित सिन्हा, नीता सिन्हा, वृंदा राणा, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक जानकी यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, नगर अध्यक्ष कृष्णा सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि डॉ सुरेंद्र सिन्हा, अशोक यादव, सुनील सिन्हा, विवेकानंद सिंह व अनिल सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola