दुर्घटना में घायल महिला की मौत, घंटों रोड जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

इचाक : एनएच 33 पथ पर इचाक मोड़ स्थित सिझुआ बिरहोर टांड़ के पास रविवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में घायल महिला भारती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह बासुदेव राम की पत्नी थी. शव को रविदास टोला सिझुआ लाया गया. इधर, घटना के विरोध में परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार […]
विज्ञापन
इचाक : एनएच 33 पथ पर इचाक मोड़ स्थित सिझुआ बिरहोर टांड़ के पास रविवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में घायल महिला भारती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह बासुदेव राम की पत्नी थी. शव को रविदास टोला सिझुआ लाया गया.
इधर, घटना के विरोध में परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह शव के साथ रोड जाम कर दिया. लोग मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सूचना पाकर इचाक थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह दल-बल के साथ पंहुचे. सीओ द्वारिका बैठा से बात कर सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया. करीब डेढ़ घंटे के बाद जाम हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










