एक गिरफ्तार, स्कॉरपियो जब्त दो फरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2016 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : स्काई लोक होटल के समीप एसबीआइ के एटीएम से फरजी निकासी करते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो सहयोगी भागने में सफल रहे. पुलिस ने आरोपी का स्कॉरर्पियो (बीआर-02एक्स-9604) जब्त कर लिया है. एसपी अखिलेश कुमार झा आरोपी से सदर थाने में पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार आरोपी […]
विज्ञापन
हजारीबाग : स्काई लोक होटल के समीप एसबीआइ के एटीएम से फरजी निकासी करते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो सहयोगी भागने में सफल रहे. पुलिस ने आरोपी का स्कॉरर्पियो (बीआर-02एक्स-9604) जब्त कर लिया है. एसपी अखिलेश कुमार झा आरोपी से सदर थाने में पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार आरोपी का नाम बिहारी सिंह है और वह बिहार के गया जिला का रहनेवाला है.
एसपी ने सभी थानेदारों को तत्काल निर्देश दिया है कि इस प्रकार की हुई घटना की जानकारी दे. बताया जाता है कि कटकमसांडी गांव के रामकिशोर साव अपनी पत्नी के साथ शनिवार को दोपहर दो बजे एटीएम से रुपये निकासी करने गये थे. आरोपी पहले से एटीएम में खड़ा था. रामकिशोर साव ने एटीएम में अपना पासवर्ड डाला, लेकिन रुपये निकासी नहीं हुई. आरोपी ने कहा कि बगल वाला एटीएम से राशि निकलेगी. जब रामकिशोर बगल के एटीएम में गया, तब तक 10 हजार रुपये एटीएम से निकलने का मैसेज मोबाइल पर आया. इसी बीच दूसरे एटीएम में रामकिशोर ने अपना पासवर्ड डाला. आरोपी ने पुन: कहा कि उधर के एटीएम से निकाल लो.
रामकिशोर साव जब तक दूसरे एटीएम मशीन के पास गये, तब 10 हजार रुपये निकासी का फिर मैसेज आया. शक होते ही रामकिशोर साव ने आरोपी को पकड़ लिया और रुपया मांगने लगा. उसने विधायक को भी फोन किया और घटना की जानकारी दी. इसी बीच आरोपी और रामकिशोर साव में मारपीट भी हुई, जिसमें रामकिशोर साव घायल हो गया. इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सूचना मिलने पर वहां पुलिस भी पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं वाहन जब्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










