सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम लागू रहेगी पूर्ण शराबबंदी

Published at :02 Apr 2016 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम लागू रहेगी पूर्ण शराबबंदी

बरही : रामनवमी के त्योहार को लेकर बरही एसडीओ कार्यलय में प्रशासनिक पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व अखाड़ा प्रतिनिधियों की बैठक हुई. अध्यक्षता बरही एसडीओ मो शब्बीर अहमद ने की़ उन्होंने कहा की रामनवमी का त्योहार सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मानाना सुनिश्चित करने में प्रशासन पूरी मदद करेगा़ प्रशासन नागरिक सेवा व शांति व्यवस्था बहाल रखने के […]

विज्ञापन
बरही : रामनवमी के त्योहार को लेकर बरही एसडीओ कार्यलय में प्रशासनिक पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व अखाड़ा प्रतिनिधियों की बैठक हुई. अध्यक्षता बरही एसडीओ मो शब्बीर अहमद ने की़ उन्होंने कहा की रामनवमी का त्योहार सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मानाना सुनिश्चित करने में प्रशासन पूरी मदद करेगा़
प्रशासन नागरिक सेवा व शांति व्यवस्था बहाल रखने के तमाम उपाय करेगा. बैठक में तैयारियों की समीक्षा भी की गयी. पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी भूमिका के बारे में बताया गया. तय हुआ कि अनुमंडल स्तर पर व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जायेगा़ जुलूस के समय अनुमंडलीय अस्पताल व सभी प्रखंडों के अस्पताल 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे. इसके अलावा जुलूस के दौरान मेडिकल शिविर, पेयजल की व्यस्था की जायेगी
बिजली आपूर्ति और यातायात नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जायेगा़ सभी आखाड़ेदारों को निर्देश दिया गया कि वे अपने अखाड़े के लाइसेंस का नवीकरण करा लें. अखाड़ों के लिए निर्धारित मार्ग, जुलूस का समय सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड के बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है़ जुलूस किसी नये मार्ग पर नहीं ले जाया जा सकेगा़ जुलूस में केवल धार्मिक नारे लगाने की इजाजत होगी़
सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़नेवाले नारों पर पूर्ण पाबंदी होगी़ 15 से 17 अप्रैल तक पूर्ण शराबबंदी लागू रहेगी़ अवैध शराब बनानेवालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाही की जायेगी. असामाजिक तत्वों की धर-पकड़ के निर्देश दिये गये हैं. जरूरत पड़ी, तो वाहनों की भी जांच की जायेगी़
पुलिस को निर्देश दिया गया कि सभी वारंटियों को पकड़ कर जेल भेजें. अनुमंडल के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया गया़ वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी़
बैठक में डीएसपी सुनील कुमार रजवार, डीसीएलआर प्रभात कुमार कार्यपालक दंडाधिकारी वेद्वंती कुमारी, बरही बरकट्ठा, चौपारण पद्मा, चलकुसा के सभी बीडीओ सीओ सभी पुलिस इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी, प्रखंड प्रमुख मंजू देवी, देवनंदन यादव, उप प्रमुख सिकंदर राणा, अनुमंडलीय चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रकाश ज्ञानी, हनुमान सेना अखाड़ा के अध्यक्ष नगीना सिंह, महावीर मंदिर अखाड़ा के राजेंद्र मधेशिया सहित कई लोग मौजूद थ़े
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola