दुर्घटना में रिटायर्ड इंस्पेक्टर की मौत

Published at :02 Apr 2016 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में रिटायर्ड इंस्पेक्टर की मौत

28 अप्रैल को बेटी की शादी का कार्ड बांट कर लौट रहे थे पदमा : पदमा ओपी अंतर्गत अलीनगर के पास सड़क दुर्घटना में रिटायर इंस्पेक्टर राजवंशी सिंह की मौत हो गयी. उनकी बेटी की 28 अप्रैल को शादी है. उसी का कार्ड बांट कर अपने गांव बक्सर से स्विफ्ट कार (जेएच02एम/9090) से लौट रहे […]

विज्ञापन
28 अप्रैल को बेटी की शादी का कार्ड बांट कर लौट रहे थे
पदमा : पदमा ओपी अंतर्गत अलीनगर के पास सड़क दुर्घटना में रिटायर इंस्पेक्टर राजवंशी सिंह की मौत हो गयी. उनकी बेटी की 28 अप्रैल को शादी है. उसी का कार्ड बांट कर अपने गांव बक्सर से स्विफ्ट कार (जेएच02एम/9090) से लौट रहे थे.
अलीनगर के पास सामने से आ रही ट्रक (जेएच10एएस/0767) से उनकी कार की टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये. पदमा ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. सिंह हजारीबाग के कृष्णापुरी गली नंबर दो में रहते थे. बेटी की शादी चंदवारा के दामोदर यादव के पुत्र आइएफएस अधिकारी विकास कुमार उज्ज्वल से तय हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola