क्वार्टर में लगी आग सिपाही की मौत

हजारीबाग : पुलिस केंद्र स्थित क्वार्टर में आग लग जाने से जिला बल के सिपाही सुनील पासवान की मौत हो गयी़ सुनील पासवान पलामू जिले के पाटन स्थित सेमारी गांव का रहनेवाला था़ घटना को लेकर मृतक के पिता महेंद्र पासवान ने सदर थाने में यूडी केस दर्ज कराया है़ बताया जाता है कि आग […]
हजारीबाग : पुलिस केंद्र स्थित क्वार्टर में आग लग जाने से जिला बल के सिपाही सुनील पासवान की मौत हो गयी़ सुनील पासवान पलामू जिले के पाटन स्थित सेमारी गांव का रहनेवाला था़ घटना को लेकर मृतक के पिता महेंद्र पासवान ने सदर थाने में यूडी केस दर्ज कराया है़ बताया जाता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण 23 मार्च की रात करीब आठ बजे क्वार्टर में आग लग गयी़ इसकी सूचना दमकल को दी गयी़ दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया़ हालांकि क्वार्टर में सो रहे सुनील पासवान की झुलस कर मौत हो गयी थी़
पूर्व में तत्कालीन एसपी पंकज कंबोज ने पुलिस लाइन के सभी जर्जर क्वार्टरों को खतरनाक बताते हुए इनमें किसी को नहीं रहने का आदेश दिया था. इसके बावजूद कई सिपाही इनका इस्तेमाल कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










