मध्याह्न भोजन बंद होने पर होगी कार्रवाई

Published at :22 Mar 2016 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन बंद होने पर होगी कार्रवाई

हजारीबाग : जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को मासिक बैठक हुई. बैठक में सभी प्रखंडों के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान मासिक प्रतिवेदन डीएसइ को दिया गया. डीएसइ शिवेंद्र कुमार ने कहा कि सभी बीइइओ को निर्देश दिया गया है कि किसी भी हालत में मध्याह्न भोजन बंद नहीं हो. औचक निरीक्षण […]

विज्ञापन

हजारीबाग : जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को मासिक बैठक हुई. बैठक में सभी प्रखंडों के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान मासिक प्रतिवेदन डीएसइ को दिया गया.

डीएसइ शिवेंद्र कुमार ने कहा कि सभी बीइइओ को निर्देश दिया गया है कि किसी भी हालत में मध्याह्न भोजन बंद नहीं हो. औचक निरीक्षण पर स्कूल में मध्याह्न भोजन बंद पाये जाने पर बीइइओ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी. नये सत्र चालू होते ही बच्चों के बीच किताबें उपलब्ध करने की बात कही गयी. बैठक में नगरपालिका अवर विद्यालय निरीक्षक अलख निरंजन प्रसाद के अलावा सदर व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बीइइओ मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola