नाटक व संगीत बगैर जीवन अधूरा

Published at :20 Mar 2016 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
नाटक व संगीत बगैर जीवन अधूरा

हजारीबाग : कोनार महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को कर्जन ग्राउंड स्टेडियम का माहौल खुशनुमा था. शाम में हजारों दर्शक पार्श्व गायक कुमार सानू के गीतों के अलावा एमजे-5 और प्रिंस ग्रुप के नृत्य पर झूम उठे. एक के बाद एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान दर्शक बंधे रहे. तालियों की गड़गड़ाहट के बीत स्टेडियम का […]

विज्ञापन
हजारीबाग : कोनार महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को कर्जन ग्राउंड स्टेडियम का माहौल खुशनुमा था. शाम में हजारों दर्शक पार्श्व गायक कुमार सानू के गीतों के अलावा एमजे-5 और प्रिंस ग्रुप के नृत्य पर झूम उठे. एक के बाद एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान दर्शक बंधे रहे. तालियों की गड़गड़ाहट के बीत स्टेडियम का माहौल रंगीन हो गया था.
इससे पहले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने किया. मंच पर विधायक मनीष जायसवाल, जयप्रकाश भाई पटेल, जानकी यादव, आयुक्त वीणा श्रीवास्तव, डीआइजी उपेंद्र कुमार, डीसी मुकेश कुमार व एसपी अखिलेश झा ने भी द्वीप प्रज्वलित किया.
विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कोनार महोत्सव ने सभी को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है. कला-संस्कृति को आगे आनेवाले दिनों और बढ़ावा मिलेगा. विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि कोनार महोत्सव के नामकरण से ही हजारीबाग को आनेवाले दिनों में फायदा है. कोनार के पानी से हर लोगों की प्यास बुझेगी. यह आयोजन काफी सराहनीय है.
विधायक जानकी यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए. खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जयनंदू ने कहा कि यह आयोजन वर्तमान समय की मांग है. खादी को बढ़ावा देने के लिए भी प्रचार-प्रसार हुआ. डीसी मुकेश कुमार ने कहा कि सभी समाज, सभी वर्ग के सहयोग से इतना बड़ा आयोजन सफल हुआ है. मौके पर सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया.
वहीं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज सम्राट ग्रुप हजारीबाग के कलाकारों की देशभक्ति नृत्य नाटिका से हुआ. पाइका ग्रुप के छऊ नृत्य ने सभी को प्रभावित किया. खादी ग्राम उद्योग के फैशन शो से युवा पीढ़ी को खादी से जोड़ने का प्रयास किया गया.
मंच पर एमजे फाइव डांस ग्रुप के कलाकारों के आते ही पूरे ग्राउंड के लोग झूम उठे. युवा डांस ग्रुप ने सात समंदर पार.. गीत पर डांस कर सभी को झुमा दिया. प्रिंस ग्रुप डांस ग्रुप के कलाकारों ने भी गीत प्रस्तुत किया. रात 9.30 बजे के करीब कुमार सानू के गीतों को लोगों ने सुना. हर वर्ग के लोगों ने कुमार सानू के प्रति दीवानगी दिखायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola