योजना बनाओ एवं स्वच्छता अभियान पर नुक्कड़ नाटक

Published at :18 Feb 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
योजना बनाओ एवं स्वच्छता अभियान पर नुक्कड़ नाटक

हजारीबाग : प्रभात खबर एवं झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, झारखंड सरकार का प्रेरणा रथ अपने संदेश के साथ बुधवार को हजारीबाग पहुंचा. स्वच्छ गांव-स्वस्थ्य गांव, बहू बेटी खुले में शौच के लिए न जायें. घर-घर में शौचालय बनवाये आदि विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया. इस संदेश को सात कलाकारों ने नाटक के […]

विज्ञापन
हजारीबाग : प्रभात खबर एवं झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, झारखंड सरकार का प्रेरणा रथ अपने संदेश के साथ बुधवार को हजारीबाग पहुंचा. स्वच्छ गांव-स्वस्थ्य गांव, बहू बेटी खुले में शौच के लिए न जायें. घर-घर में शौचालय बनवाये आदि विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया. इस संदेश को सात कलाकारों ने नाटक के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया.
इस दौरान हम सब से ठाना है.. झारखंड को स्वच्छ बनाना है..जैसे गीतों के जरिये लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही संदेश दिया गया कि सफाई से कई बीमारियां दूर होती हैं. लोगों को बताया गया कि खाने से पहले और शौच के बाद वे साबून से ठीक से हाथ धोयें. कलाकारों ने नाटक के माध्यम से लोगों को कई तरह की जानकारी दी. इसके अलावा जल जमाव हटायें..झारखंड को मच्छर मुक्त बनायें आदि के संदेश देते हुए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया
.
प्रेरणा रथ के साथ शामिल कलाकार अनिल कुमार सुगम, विष्णु साहा, राजेश कुमार भारती, कैलाश साहा, अनिता देवी, सुनीता देवी, रोहित साहा और मो इरफान ने नाटक व गीत की प्रस्तुति कर लोगों को प्रेरित किया. भारतीय लोक कल्याण संस्था रांची चुटिया से जुड़े हुए है यह कलाकार. हमारी योजना हमारा विकास, दिनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना और स्वच्छता अभियान का खूब प्रचार किया गया. मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola