होमगार्ड के लिए बिहार की तर्ज पर मांगा वेतन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Feb 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : झारखंड प्रदेश जदयू महासचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल गृह सचिव से मिला. शिष्टमंडल ने होमगार्ड के जवानों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. इनमें होमगार्ड की मौत पर मुआवजा व बिहार सरकार की तर्ज पर वेतन भुगतान आदि की मांगें शामिल हैं. गृह सचिव एनएन पांडेय ने समस्याओं का […]
विज्ञापन
हजारीबाग : झारखंड प्रदेश जदयू महासचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल गृह सचिव से मिला. शिष्टमंडल ने होमगार्ड के जवानों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. इनमें होमगार्ड की मौत पर मुआवजा व बिहार सरकार की तर्ज पर वेतन भुगतान आदि की मांगें शामिल हैं.
गृह सचिव एनएन पांडेय ने समस्याओं का शीघ्र हल निकालने का आश्वासन दिया. बाद में शिष्टमंडल ने बिजली विभाग के सचिव राहुल पुरवार से मिल कर इचाक से बरकट्ठा पथ पर लगे बिजली पोल जल्द हटाने ,पावर सब-स्टेशन में ट्रांसफार्मर लगाने, झरपो में सब-स्टेशन लगाने, आरएम उवि चंदा के मैदान में केवीए का ट्रांसफारमर लगाने आदि की मांग की.
श्री पुरवार ने अधीक्षण अभियंता को इस दिशा में पहल करने का निर्देश दिया. वहीं शिष्टमंडल ने होमगार्ड डीजी राजीव कुमार से भी मुलाकात की. उन्होंने होमगार्ड की समस्याओं का समाधान करने की बात कही. शिष्टमंडल में महासचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह, अजरुन प्रसाद मेहता, किशोरी प्रसाद मेहता, रामसेवक प्रसाद, जयनारायण प्रसाद मेहता, नागेश्वर प्रसाद मेहता, मनोहर प्रसाद मेहता, शंकर राणा, उपेंद्र प्रसाद, बुद्धदेव मांझी, राजेंद्र प्रसाद, देवनारायण प्रसाद मेहता एवं विमल महतो समेत अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










