एटीएम से 2.85 लाख की फरजी निकासी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Feb 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

कटकमसांडी : कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कंडसार गांव निवासी दिगेश्वर राणा के अकाउंट से किसी ने 2.85 लाख रुपये की निकासी कर ली. राशि की निकासी इंद्रपुरी कटकमसांडी रोड के पेपर हाउस के सामने स्थित एटीएम से हुई है. मामले को लेकर लोहसिंघना टीओपी में दिगेश्वर राणा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है […]
विज्ञापन
कटकमसांडी : कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कंडसार गांव निवासी दिगेश्वर राणा के अकाउंट से किसी ने 2.85 लाख रुपये की निकासी कर ली. राशि की निकासी इंद्रपुरी कटकमसांडी रोड के पेपर हाउस के सामने स्थित एटीएम से हुई है.
मामले को लेकर लोहसिंघना टीओपी में दिगेश्वर राणा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि 14 फरवरी को दिगेश्वर राणा एसबीआइ के एटीएम में रुपये निकालने पहुंचे थे. वहां पहले उन्होंने पांच हजार रुपये की निकासी की.
उस वक्त पीछे से खड़े दो युवकों ने दिगेश्वर के कंधे पर हाथ रख कर बोला कि आपने एटीएम का नंबर ठीक नहीं डाला है. उसके बाद एटीएम कार्ड पुन: डाल कर उन्होंने तीन हजार रुपये की निकासी कर दिगेश्वर को दे दी. वहीं दूसरा एटीएम कार्ड उन्हें थमा दिया. बाद में दिगेश्वर के खाते से पैसे की निकासी होने लगी. इसे देख वह कंडसार बैंक शाखा पहुंचे. उस समय 85 हजार रुपये खाते शेष बचे हुए थे.
शाखा के कर्मी ने खाता लॉक करने के बजाये उन्हें थाना शिकायत करने भेजा. जब तक दिगेश्वर थाना पहुंचते, तब तक 85 हजार रुपये भी खाते से निकाल लिये गये. इस बाबत दिगेश्वर राणा ने एसपी अखिलेश झा से भी शिकायत की है. इधर, मामले को लेकर टीओपी प्रभारी सुमन कुमार ने कहा फरजी निकासी का मामला दर्ज किया गया है. बैंक से सीसीटीवी फुटेज की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










