एक ही स्थान पर जमे 69 कर्मी भेजे गये पुलिस केंद्र

जिले में एक ही स्थान पर जमे 69 पुलिसकर्मियों को पुलिस केंद्र भेजा गया. ऐसे पुलिसकर्मी, जो एक ही स्थान पर तीन वर्ष से अधिक दिनों से थे, उन्हें लाइन क्लोज किया गया.
हजारीबाग : जिले में एक ही स्थान पर जमे 69 पुलिसकर्मियों को पुलिस केंद्र भेजा गया. ऐसे पुलिसकर्मी, जो एक ही स्थान पर तीन वर्ष से अधिक दिनों से थे, उन्हें लाइन क्लोज किया गया. एसपी ऑफिस, एसडीपीओ कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, विभिन्न थानों, इंस्पेक्टर ऑफिस, जिला नियंत्रण कक्ष, ट्रैफिक, क्यूआरटी, अपराध शाखा, सीएचएस, विदेश शाखा, अभियोजन कोषांग, विधि कोषांग, वीएचएफ, एसपी आवास, परिवहन शाखा समेत अन्य संस्थान में वर्षों से ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को पुलिस केंद्र बुला लिया गया है. एसपी कार्तिक एस के निर्देश पर यह करवाई की गयी है. एसपी ने सभी को तत्काल पुलिस केंद्र में योगदान देने का निर्देश जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










