29 हजार की फरजी निकासी

हजारीबाग: दारू थाना क्षेत्र के ग्राम बडवार निवासी राजकुमार यादव (पिता नंदलाल यादव) से एक अज्ञात व्यक्ति ने 29 हजार रुपये की फरजी निकासी कर ली. इस संबंध में राजकुमार यादव ने दारू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कहा है कि 10 दिसंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने 9572287717 से फोन किया. […]
हजारीबाग: दारू थाना क्षेत्र के ग्राम बडवार निवासी राजकुमार यादव (पिता नंदलाल यादव) से एक अज्ञात व्यक्ति ने 29 हजार रुपये की फरजी निकासी कर ली. इस संबंध में राजकुमार यादव ने दारू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कहा है कि 10 दिसंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने 9572287717 से फोन किया. कहा कि मैं बैंक ऑफ इंडिया का बैंक मैनेजर बोल रहा हूं.
आपका एटीएम नंबर का समय खत्म हो गया है. नया एटीएम आपको मिलेगा इसलिए आप पुराने एटीएम का नंबर बताइये. मैंने अपना एटीएम नंबर उसे बता दिया. जब मैं दो दिन बाद बैंक पैसे निकासी करने गया तो पता चला कि खाता में पैसा नहीं है. इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को दे दिये हैं. श्री यादव ने प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










