जहर देकर हत्या करने का आरोप

Updated at :09 Dec 2015 6:15 PM
विज्ञापन
जहर देकर हत्या करने का आरोप

जहर देकर हत्या करने का आरोप पत्थलगड्डा. थाना क्षेत्र के सिंघानी गांव में बुधवार को जगह खाने से एक महिला की मौत हो गयी़ महिला के मायकेवालों ने मृतका के पति की पिटाई कर दी़ इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. सिंघानी के भुनेश्वर महतो की पत्नी मनवा देवी (35) की […]

विज्ञापन

जहर देकर हत्या करने का आरोप पत्थलगड्डा. थाना क्षेत्र के सिंघानी गांव में बुधवार को जगह खाने से एक महिला की मौत हो गयी़ महिला के मायकेवालों ने मृतका के पति की पिटाई कर दी़ इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. सिंघानी के भुनेश्वर महतो की पत्नी मनवा देवी (35) की मौत सदर अस्पताल हजारीबाग में हो गयी़ मृतिका के भाई दारियातु निवासी रामस्वरूप दांगी ने बताया कि मेरी बहन को शादी के समय से ही उसके ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे़ उसके साथ मारपीट भी करते थे़ कई बार पंचायत में समझौता भी हुआ, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ़ मंगलवार की रात उसे जहर दे दिया गया़ वहीं मृतिका के पति भुनेश्वर महतो ने बताया कि पत्नी हमेशा बीमार रहती थी, सुबह अचानक स्थिति खराब होने पर उसे हजारीबाग सदर में भरती कराया़ वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया़ पत्थलगड्डा थाना में दोनों ओर से हत्या व मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola